android प्लॅटफॉर्म्स प्रदर्शित करने का आइकन
android windows mac
Farlight 84 icon

Farlight 84

2.2.0.0.796653
643 समीक्षाएं
445.6 k डाउनलोड

हीरो शूटर और battle royale का एक सटीक संयोजन

विज्ञापन
पुराने संस्करण
विज्ञापन

Farlight 84एक ऑनलाइन एक्शन गेम है जिसमें आप ऐसी रोमांचक लड़ाइयों में शामिल हो सकते हैं जिनमें वर्ष 2084 में एक भविष्य के द्वीप पर साठ खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। अत्यंत पारंपरिक battle royale गेम, जैसे कि Fortnite या PUBG Mobile, से बिल्कुल उलट इस गेम के प्रत्येक पात्र में पायी जानेवाली विशेष क्षमताएं Overwatch एवं Ace Force जैसे हीरो शूटर्स जैसी होती हैं।

पूरी तरह से अनुकूलन योग्य नियंत्रण

Farlight 84 के डिफॉल्ट कंट्रोल्स टचस्क्रीन शूटर से परिचित किसी भी व्यक्ति के लिए जाना-पहचाना होगा। हालाँकि, यह गेम आपको अपनी पसंद के अनुसार नियंत्रणों को अनुकूलित करने की सुविधा भी देता है। इसके विकल्प मेनू से, आप वर्चुअल मूवमेंट स्टिक और सारे एक्शन बटन को स्थानांतरित कर सकते हैं और बदल भी सकते हैं। आप वाहनों के लिए पसंदीदा विशिष्ट नियंत्रण भी चुन सकते हैं और इसके लिए तीन मोड - वर्चुअल जॉयस्टिक, बटन, या वर्चुअल स्टीयरिंग व्हील - में से कोई एक चुन सकते हैं। इसी तरह, आप प्रत्येक प्रकार के हथियार और दूरबीन दृष्टि के लिए व्यक्तिगत संवेदनशीलता को समायोजित कर सकते हैं।

मानचित्र के चारों ओर जेटपैक-उत्प्रेरित उड़ान

कई ऐसे पहलू हैं जो Farlight 84 को अद्वितीय बनाते हैं, लेकिन निस्संदेह इनमें से सबसे अभिनव है जेटपैक जिससे सभी पात्र सुसज्जित होते हैं। इसकी सहायता से आप अपने आप को मानचित्र पर तेज़ गति से आगे बढ़ा सकते हैं। जेटपैक आपको लंबे समय तक हवा में रहने की सुविधा तो नहीं देता है, लेकिन यह आपको इमारतों के बीच कूदने और दुश्मन के हमलों से बचने के लिए खुद को लंबी दूरी तक ले जाने की अनुमति देता है। हालाँकि, इसमें आपको यह सीखना होगा कि इसका उपयोग सही तरीके से कैसे और कब करना है, क्योंकि इसमें संवेग बढ़ाने से पहले कुछ सेकंड तक निष्क्रियता होती है। और, यदि आप सावधान नहीं रहे तो उतने समय में ही आपका विनाश हो सकता है।

कई खेल मोड

जैसा कि battle royale गेम में आम तौर पर होता है, Farlight 84 में कई गेम मोड उपलब्ध होते हैं। डिफ़ॉल्ट मोड battle royale है जो आपको अधिकतम साठ खिलाड़ियों के साथ बड़े पैमाने पर लड़ाई में तल्लीन होने के लिए दो मानचित्र देता है: सनसेट सिटी या लैम्पटन। दूसरी ओर, डेथमैच मोड, बहुत तेज़ और अधिक व्यस्त खेलविधि प्रदान करता है, जिसमें दो टीमें आमने-सामने होती हैं और दो मानचित्र होते हैं: टिनमैन इंडस्ट्रीपोलिस या पोलर पॉइंट। कोलिज़ीयम मोड छोटे मानचित्रों के साथ डेथमैच के समान अनुभव प्रदान करता है, लेकिन इसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का निर्धारण करने के लिए आप अपने दुश्मनों से अकेले मिलते हैं। अंत में, इसमें एक प्रशिक्षण मोड भी होता है, जिसमें आप खेल में विभिन्न हथियारों और वाहनों का उपयोग करने का अभ्यास कर सकते हैं और उनसे अधिक परिचित हो सकते हैं।

आपके पास ढेर सारे हथियार और वाहन होंगे

Farlight 84 को जो खूबी एक असाधारण गेम बनाती है वह है इसके हथियारों और वाहनों की विस्तृत विविधता। जैसा कि इस शैली के खेलों में अपेक्षित है, आप पिस्तौल, शॉटगन, मशीन गन और स्नाइपर राइफल का उपयोग कर सकते हैं। वैसे, यह अत्यंत सामान्य है। इसमें जो असाधारण है, वह यह है कि इसके प्रत्येक गेम के दौरान आप ढेर सारे वाहनों को चला सकते हैं। मानचित्र के चारों ओर मौजूद आपको तैरते हुए टैंक मिलेंगे जो बुर्ज में बदलने में सक्षम होते हैं और साथ ही एक प्रकार का कीट वाहन मिलता है जो पूरी गति से जमीन पर चलता है या विशेष एक्सोस्केलेटन होते हैं जो आपको परिदृश्य में चारों ओर उड़ने की सुविधा देते हैं। वाहनों की विविधता और मौलिकता प्रत्येक लड़ाई को आश्चर्य का स्पर्श देती है।

मनपसंद पात्र ढूँढ़ने की विधि

जैसा कि लगभग सभी हीरो शूटर्स में होता है, Farlight 84 में भी आपको अत्यंत भिन्न प्रकार के प्रोफाइल वाले पात्रों का समूह मिलेगा। चार्मिंग सीना जैसे पात्र सहायक भूमिका निभाते हैं और टीम के अन्य सदस्यों को ठीक करने और उनके कौशल में सुधार करने में सक्षम होते हैं। अन्य पात्र, जैसे वॉचमैन, क्लासिक "टैंक" की भूमिका निभाते हैं - दूसरे शब्दों में, नायक का लक्ष्य दुश्मन की गोलीबारी को आकर्षित करना होता है ताकि उसके साथी खतरे से बाहर रह सकें और अधिक आराम से हमला कर सकें। कुल मिलाकर इसमें एक दर्जन से अधिक पात्र होते हैं, और प्रत्येक की अपनी विशेष क्षमता और पृष्ठभूमि होती है।

Farlight 84 सचमुच battle royale और हीरो शूटर का एक सटीक संयोजन है। यह एक उत्कृष्ट खेल है जो दुनिया भर के अन्य खिलाड़ियों के साथ गहन युद्ध का अवसर प्रस्तुत करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यदि आप PC पर भी खेलते हैं, तो आप Steam और Android दोनों संस्करणों के लिए एक ही अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं, और दोनों प्लेटफार्मों पर आपकी प्रगति जारी रख सकेंगे।

Andrés López द्वारा समीक्षित Uptodown Localization Team द्वारा अनुवादित

आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)

  • Android 6.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
विज्ञापन

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Farlight 84 APK कितना बड़ा है?

संस्करण के आधार पर, Farlight 84 APK लगभग 1 GB का है। Android पर अन्य बैटल रोयाल के विपरीत, जब आप गेम को पहली बार लॉन्च करते हैं तो अतिरिक्त डेटा डाउनलोड नहीं करता है।

क्या Farlight 84 and Mission S दोनों एक ही गेम हैं?

जी हाँ, 2020 में परीक्षण अवधि के दौरान Farlight 84 को Mission S कहा जाता था। 2021 से, खेल को केवल इसके आधिकारिक नाम से जाना जाता है: Farlight 84।

Farlight 84 कब जारी किया जाएगा?

Farlight 84 जून 21, 2022 को जारी किया जायेगा। इस तिथि से पहले, खेल का सॉफ्ट-लॉन्च संस्करण खेलना संभव था, जो केवल कुछ देशों में उपलब्ध था।

मैं Android के लिए Farlight 84 APK कहाँ से डाउनलोड कर सकता हूँ?

आप Android के लिए Farlight 84 APK को Uptodown से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां, आपको गेम के नवीनतम अपडेट और पिछले संस्करण दोनों मिलेंगे।

क्या मैं Farlight 84 को पी सी पर खेल सकता हूँ?

हाँ, आप Farlight 84 को पी सी पर खेल सकते हैं। इसे प्राप्त करने का सबसे सरल एकमात्र तरीका APK डाउनलोड करना और इसे Windows के लिए बने Android एम्यूलेटर पर इन्स्टॉल करना है।

क्या Farlight 84 एक ऑनलाइन खेल है?

हाँ, Farlight 84 एक ऑनलाइन खेल है। अपने स्मार्टफोन पर इस बैटल रॉयल का आनंद लेने के लिए एक स्थिर इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी।

अधिक जानकारी

पैकेज नाम com.miraclegames.farlight84
लाइसेंस निःशुल्क
ऑपरेटिंग सिस्टम Android
श्रेणी एक्शन/रोमांच
भाषा हिन्दी
18 more
प्रवर्तक LilithGames
डाउनलोड 445,632
तारीख़ 18 अप्रै. 2024
कन्टेन्ट रेटिंग +12
यह एप्प Uptodown पर क्यों प्रकाशित किया गया है? (अधिक जानकारी)

पुराने संस्करण

xapk 1.15.1.9.638109 Android + 6.0 28 दिस. 2023
xapk 1.15.1.6.615068 Android + 6.0 4 दिस. 2023
apk 1.15.1.2.593253 Android + 6.0 3 नव. 2023
xapk 1.15.1.1.585012 Android + 6.0 26 अक्टू. 2023
xapk 1.14.4.8.535064 Android + 6.0 21 सित. 2023
apk 1.14.4.6.511026 Android + 6.0 31 अग. 2023

इस एप्प को रेट करें

एप्प की समीक्षा करें
Farlight 84 icon

रेटिंग

4.3
5
4
3
2
1
643 समीक्षाएं

कॉमेंट्स

और देखें
elegantbluecypress75345 icon
elegantbluecypress75345
1 दिन पहले

ममतम अच्छा काम

लाइक
उत्तर
fatgreyeagle37348 icon
fatgreyeagle37348
2 हफ्ते पहले

खेल एक बार अच्छा है

1
उत्तर
slowpinkmongoose14811 icon
slowpinkmongoose14811
1 महीना पहले

गेम को अपडेट करें

2
उत्तर
fantasticvioletsquirrel16226 icon
fantasticvioletsquirrel16226
2 महीने पहले

मुझे यह गेम बहुत पसंद आया... लेकिन मैं इसे नहीं खेल सकता क्योंकि मेरा डिवाइस एंड्रॉइड 5.1 है😴😥

2
1
sillywhitegorilla65963 icon
sillywhitegorilla65963
3 महीने पहले

IMTHZKMMTHRSKOYUSHMHSARHNS। एचएस ख़ुज़िह, फिर सन सन, नसमी, एनएसख, सेट, सख, सख, फिर सन, सन, यिकज़िक। तब

1
उत्तर
gentleblackswan70347 icon
gentleblackswan70347
3 महीने पहले

ग्राफ़िक्स उत्कृष्ट है 👌

7
उत्तर
विज्ञापन

Farlight 84 से संबंधित लेख

विज्ञापन
PUBG MOBILE icon
Android के Battle Royale गेम्स का निर्विवाद सम्राट
PUBG MOBILE LITE icon
निम्न-मध्यम श्रेणी के उपकरणों पर PUBG मोबाइल खेलें
Indian Bikes Driving 3D icon
इस नगर में अपना दबदबा कायम करें
Free Fire Advance icon
Free Fire उन्नत सर्वर तक पहुंचें
Rope Hero Vice Town icon
Rope-man को अपराध की समाप्ती करने में सहायता करें
BETA PUBG MOBILE LITE icon
PUBG Mobile का एक beta संस्करण
Free Fire MAX icon
वही Free Fire, लेकिन बेहतर ग्राफिक्स के साथ
BETA PUBG MOBILE icon
PUBG का आधिकारिक बीटा संस्करण
Oh my Anne icon
NEOWIZ
One Punch Man World (Global) icon
Crunchyroll Games, LLC
EA Sports FC Mobile 24 (FIFA Football) icon
अब तक का सबसे अच्छा सॉकर गेम, अब Android पर
My Talking Tom icon
बात करनेवाले अपनी बिल्ली का ख्याल रखें और उसे बढ़ते हुए देखें
Clash of Clans icon
अपने वंश को गौरव की ओर ले जाएँ और अपने शत्रुओं का संहार करें
Sea of Conquest icon
FunPlus International AG
Yurudorashiru icon
cloverlab.inc